छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में 113 कोरोना संक्रमितों की मौत, 5212 नए मामले
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाने के बाद से कोरोना के मामले कम होने लगे हैं। लेकिन मृतकों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते गुरुवार को 113 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके चलते अब तक प्रदेश में 12 हजार 295 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 5 हजार 212 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि गुरुवार को 9 हजार 501 लोगों ने कोरोना को हराया है। इसके साथ ही अब छत्तीसगढ़ में 81 हजार 466 एक्टिव मरीज हैं। गुरुवार को 66 हजार सैंपल की जांच की गई।

Recommended Video
गुरुवार को दुर्ग में 116 नए संक्रमित मिले और 12 की मौत हो गई। नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 2759 हो गई है। राजनांदगांव में 75 लोग संक्रमित मिले और 1 मरीज की मौत हुई।इसके साथ ही जिले में 1896 एक्टिव मरीज हैं। रायपुर में 240 लोग संक्रमित मिले और 13 मरीजों की मौत हुई है। नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 4959 हैं।
वहीं धमतरी जिले में 152 नए संक्रमित मिले, 7 की मौत हुई। नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 2177 हैं। बिलासपुर में 220 नए मरीज मिले हैं और 15 की मौत हुई। नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 4472 हैं। रायगढ़ में 392 नए मरीज मिले और 15 लोगों की मौत हुई। जिले में 6605 एक्टिव केस हैं। बीजापुर में सबसे कम 23 मरीज मिले हैं, यहां 387 अब एक्टिव मरीज हैं।












Click it and Unblock the Notifications