छत्तसीगढ़ः पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2840 मामले, 67 संक्रमितों की मौत
रायपुर। अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन लगने के बाद से कोरोना के मामले तेजी से कम हुए हैं। बीते शुक्रवार को कोरोना के 2840 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4 हजार 961 लोग ठीक होने के बाद अस्पतालों और होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिए गए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 46 हजार 932 है। वहीं कोरोना के चलते पिछले 24 घंटों में राज्य में 67 संक्रमितों की मौत हो गई। अभी तक प्रदेश में 12 हजार 915 संक्रमितों ने कोरोना के वजह से दम तोड़ा है। इसके अलावा 28 मई यानी की बीते शुक्रवार को राज्य में 63402 सैंपल की जांच की गई है।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में कोरोना का हाल
दुर्ग जिले में 56 नए मरीज मिले 11 लोगों की मौत हुई 1132 एक्टिव मरीज हैं। राजनांदगांव में 40 मरीज मिले 828 एक्टिव मरीज हैं। रायपुर में 140 नए मरीज मिले 5 लोगों की मौत हुई 2422 एक्टिव मरीज हैं। बिलासपुर में 63 नए मरीज मिले 2 लोगों की मौत हुई 1259 एक्टिव मरीज हैं। रायगढ़ में 168 नए मरीज मिले 9 लोगों की मौत हुई 3723 एक्टिव मरीज हैं। सरगुजा जिले में 260 नए मरीज मिले 5 लोगों की मौत हुई 3379 एक्टिव मरीज हैं।
बस्तर जिले में 125 नए मरीज मिले 1566 एक्टिव मरीज हैं। नारायणपुर में सबसे कम 23 नए मरीज मिले 168 एक्टिव केस हैं।
बीते गुरुवार को प्रदेश में 2824 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं 6 हजार 715 लोगों ने कोरोना को हराकर घर लौटे थे। गुरुवार को 69 लोगों की मौत हुई है।छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए 18 लाख 28 हजार 381 ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने दवा बाटी है जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे। इन्हें रिपोर्ट आने से पहले ही दवा देकर आईसोलेट किया गया। इससे समय पर मिले सही इलाज की वजह से ये सभी लोग सुरक्षित बचे।गांवों में मितानिनों के जरिए ये दवा की किट पहुंचाने का काम किया गया।












Click it and Unblock the Notifications