छत्तसीगढ़ः तेजी से कम हो रहे हैं कोरोना के मामले, 3 हजार से भी कम संक्रमित मिले

रायपुर। लॉकडाउन लगने के बाद अन्य प्रदेशों की तरह छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामले में तेजी से गिरावट आई है। बीते गुरुवार को प्रदेश में 2824 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 6 हजार 715 लोगों ने कोरोना को हराकर घर लौटे। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 49 हजार 424 हो गई। इसके अलावा 65 हजार 120 लोगों की टेस्टिंग की गई है। पिछले 24 घंटे में 69 लोगों की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कोरोना के चलते 12 हजार 848 लोगों की जान जा चुकी है। दुर्ग शहर में 54 नए मरीज मिले 8 लोगों की मौत हुई 1188 एक्टिव मरीज हैं।

chhattisgarh corona udpate 2824 new case of covid 19

बीते गुरुवार को राजनांदगांव जिले में कोरोना के 66 नए मरीज मिले और 2 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 862 हो गई है।प्रदेश की राजधानी रायपुर में गुरुवार को 94 नए मरीज मिले और 3 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2667 हो गई है। बिलासपुर में 65 नए मरीज मिले 1 व्यक्ति की मौत हुई 1428 एक्टिव मरीज हैं।

रायगढ़ में 175 नए मरीज मिले 11 लोगों की मौत हुई 3983 एक्टिव मरीज हैं। सरगुजा में 266 नए मरीज मिले 2 लोगों की मौत हुई 3282 एक्टिव मरीज हैं। बस्तर में कोरोना के 93 नए मरीज मिले, 1 व्यक्ति की मौत हुई। 1596 एक्टिव मरीज हैं। नारायणपुर जिले में सबसे कम 27 नए मरीज मिले। अब यहां पर एक्टिव केस की संख्या 175 है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए 18 लाख 28 हजार 381 ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने दवा बाटी है जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे। इन्हें रिपोर्ट आने से पहले ही दवा देकर आईसोलेट किया गया। इससे समय पर मिले सही इलाज की वजह से ये सभी लोग सुरक्षित बचे।गांवों में मितानिनों के जरिए ये दवा की किट पहुंचाने का काम किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+