Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगले बजट में किसानों के लिए जाएगा 10 हजार करोड़, यह हक है उनका: सीएम भूपेश बघेल

Raipur News,(रायपुर)। छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भूपेश बघेल डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा कराया। करीब आधे घंटे तक सीएम ने देवी की पूजा की। छिरपानी प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में सीएम बघेल तीन घंटे विलंब से पहुंचे थे। इसके लिए लोगों से उन्होंने माफी भी मांगी। भूपेश ने कहा, अगला बजट एक लाख करोड़ का होगा इसमें से यदि 10 हजार करोड़ किसानों के लिए जाएगा तो यह उनका अधिकार है। कांग्रेस वादा नहीं इरादा करके काम करती है। किसान खुश होंगे तो विकास निश्चित ही होगा।

अगले बजट में किसानों के लिए जाएगा 10 हजार करोड़, यह हक है उनका: सीएम भूपेश बघेल

सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित करते हुए कहा- हमने किसानों से वादा किया था कि कर्ज माफ किया जाएगा। सरकार बनते ही सबसे पहले काम किसानों के लिए किया। शुक्रवार को साढ़े तीन लाख किसानों के खाते में 1248 करोड़ रुपए डाले गए। दूसरा वादा भी जल्द पूरा होगा।

अगले बजट में किसानों के लिए जाएगा 10 हजार करोड़, यह हक है उनका: सीएम भूपेश बघेल

सीएम भूपेश ने कहा, पहले बजट सत्र में 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर खरीदी इसी साल से किया जाएगा। बजट में प्रस्ताव पारित कर किसानों के खाते में डिफरेंस राशि डाली जाएगी। भूपेश ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमने मोबाइल बांटकर कमीशन खाने का काम नहीं किया। बल्कि जो काम 15 साल में करना चाहिए था उसे हम पूरा कर रहे हैं। मंच पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, आरपी सिंह, प्रदेश महामंत्री गिरीश देवांगन, जिलाध्यक्ष नवाज खान, विधायक भुनेश्वर बघेल, दलेश्वर साहू, इंद्रशाह मंडावी, छन्नी साहू, चित्रलेखा वर्मा मौजूद रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+