CG: आत्मानन्द स्कूल के बच्चों ने होटल में दी फेयरवेल पार्टी, नाराज प्रिंसिपल ने 22 छात्रों को कर दिया निलम्बित
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों को होटल में फेयरवेल पार्टी करने पर प्राचार्य ने 22 छात्रों को निलंबित कर दिया है। वहीं स्कूल के 82 छात्रों को नोटिस जारी किया।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों को फेयरवेल पार्टी करना महंगा पड़ गया। सभी छात्रों ने मिलकर होटल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया था। इस बात की जानकारी प्राचार्य को मिलने पर उन्होंने 22 छात्रों को निलंबित कर दिया है। वहीं स्कूल के 82 छात्रों को नोटिस जारी किया गया है।

स्कूल के बाहर फेयरवेल पार्टी से नाराज हुए प्रिंसिपल
दरअसल छात्रों के स्कूल से दूर होटल में फेयरवेल पार्टी करने से प्रिंसिपल काफी नाराज हो गए। जिसके बाद बच्चों पर कार्रवाई कर दी लेकिन अब प्रिंसिपल केशव देवांगन पर मनमानी करने का आरोप लग रहा है। क्योंकि प्राचार्य ने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को 14 जनवरी 2023 तक निलंबित करने का आदेश जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications