आस्था: जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाई, देखने वालों की लगी भीड़

हरिप्रिया के परिजनों का कहना है कि सुबह बिना किसी को बताए वह घर से मंदिर के लिए निकल गई थी। मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद उसने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर रख दी, जिसके बाद इलाके में हलचल का माहौल पैदा हेा गया।
पढ़ें- ऑटो से कूद गई युवती
मौजूद लोगों का कहना है कि मंदिर पहुंच कर हरिप्रिया ने सबसे पहले पूरे विधि विधान से पूजा की। पूजा करने के बाद उसने ब्लेड से अपनी जीभ काट ली और शिवलिंग पर चढ़ा दी। जीभ चढाने के बाद के बाद वह शिवलिंग के सामने बैठ गई।
पिता राम लाल चौहान ने बताया कि वह छोटी थी तभी से मंदिर में भगवान शिव की पूजा किया करती थी। इसका ध्यान पढ़ाई में कम पूजा पाठ में ज्यादा लगा करता था। इसी के चलते सातवीं तक पढ़ाई करने के बाद आगे की बढ़ाई बंद कर दी। घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications