मोदी को घेरने के चक्कर में ट्रोल हुए राहुल गांधी, पेश किया था गलत आंकड़ा

नई दिल्लीः गुजरात चुनाव में राहुल गांधी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं, वो भाजपा और पीएम मोदी पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहें। भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी रोज अपने ट्विटर अकाउंट से एक सवाल पूछते हैं। मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने सातवां सवाल पूछा, जिसमें वो गलती कर बैठे। राहुल ने बढ़ी कीमतों पर सवाल किया था, जिसके बाद वो ट्रोल हो गए।

राहुल ने पूछा था- सातवां सवाल

राहुल ने पूछा था- सातवां सवाल

राहुल के सवाल में आंकड़ों में बड़ी गड़बड़ थी। राहुल गांधी ने लिखा '22 सालों का हिसाब #गुजरात_मांगे_जवाब। प्रधानमंत्रीजी - 7वां सवाल।' सवाल के बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसते हुए एक ग्राफिक का इस्तेमाल किया। जिसमें हर साल बढ़ती महंगाई के आंकड़ों को दिखाया गया था। सभी आंकड़ों को प्रतिशत में दर्शाया गया था, जिसमें वो गलती कर बैठे।

राहुल ने दिया गलत आंकड़ा

राहुल ने दिया गलत आंकड़ा

ग्राफिक में लिखा था कि सिलेंडर की कीमत 2014 में 414 रुपए थी, जो साल 2017 तक बढ़ते हुए 742 रुपए हो गई है। इसमें नए और पुराने दामों में 79 प्रतिशत का फर्क है। लेकिन ग्राफिक पर 179 प्रतिशत लिखा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने राहुल गांधी को गणित का ज्ञान बढ़ाने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने साधा राहुल पर निशाना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने साधा राहुल पर निशाना

राहुल की इस गलती पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी राहुल गांधी पर चुटकी ली। उन्होंने राहुल गांधी को अपना ज्ञान बढ़ाने की सलाह दी और कहा कि पहले अपना ज्ञान बढ़ाइए।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी राहुल पर निशाना

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी राहुल पर निशाना

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "न तो उनकी अरिथमैटिक सही है और न ही गणित। राहुल को पहले अपने आंकड़े सुधारने चाहिए। फिर सवाल खड़े करने चाहिए।"

यूजर ने बनाया मजाक

यूजर ने बनाया मजाक

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा, 'राहुल जी की अध्यक्ष बनते ही और बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, ये कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत हैं, और ये तो होगा ही क्योंकि पप्पू जी अपने भाजपा के स्टार प्रचारक है?''

ट्रोल हो गए राहुल गांधी

ट्रोल हो गए राहुल गांधी

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''कांग्रेस फिदाइन डेटा देने में माहिर है। गलती पकड़े जाने पर निजी विचार बताकर पल्ला भी झाड़ देती है। वैसे भी 2G को जीरो लॉस बताने वाले से सही डाटा की अपेक्षा नहीं की जा सकती। देश की जनता इस बात को भली भांति जानती है।''

लोगों ने मांगा 60 साल की हिसाब

लोगों ने मांगा 60 साल की हिसाब

जब राहुल गांधी के ट्वीट पर लोगों ने मजाक बनाना शुरू किया तो ट्वीट को डिलेट कर दिया गया और दोबारा एक ट्वीट किया जिसमें कीमतों की बढ़ोतरी को प्रतिशत में नहीं दिखाया गया। इस पर एक यूजर ने राहुल गांधी का मजाक बनाते हुए लिखा, ''राहुल से 60 साल का हिसाब भारत माँगे जवाब
राहुल जी से मेरा सवाल जवाब देना मत करना बवाल
कोंग्रेस के घोटाले मार गये
काली कमाई 7 समंदर पार गई 60 साल की लुटाई मार गई
नोटबंदी में भारत साथ था नोट रद्दी में गया जिस पर काला हाथ था
जिसने चोरी का पैसा खोया वो ही फिर GST में टैक्स देके रोया''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+