रायबरेली: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, तीन की मौत
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदमऊ मोड़ के पास पेड़ से टकराकर स्कार्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कार्पियो पर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य को जख्मी हालत मे अस्पताल ले जाया गए जहां उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो महुए के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ जड़ से हिल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। यह रायबरेली की ओर से आ रही थी और वाहन में अबीर और रंग फैला हुआ था। स्कॉर्पियो के मीटर 120 की स्पीड पर फंस कर रुक गया था। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जगतपुर कोतवाली टीम ने तुरंत बचाव और राहत कार्य जारी कर दिया। घटना के बाद परिवारवालों का बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सत्यम सोनी 24 पुत्र राधेलाल सोनी (जगतपुर), सुनील प्रजापति 25 पुत्र रामेश्वर प्रजापति (रामनगर) और पंकज तिवारी 24 पुत्र शिव प्रकाश तिवारी खुरहटी (डीह) के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications