सोनिया गांधी 11 अप्रैल को रायबरेली सीट से करेंगी नामांकन, प्रियंका-राहुल भी होंगे साथ
Raebareli news, रायबरेली। यूपीए की अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी 11 अप्रैल को रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया के साथ उनके बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रिंयका गांधी भी मौजूद रहेंगी। जिले में पांचवे चरण के चुनाव के लिए 10 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने बताया कि सोनिया गांधी के नामांकन की तैयारी चल रही है। पुरानी परंपरा के अनुसार ही वह नामांकन करेंगी। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद रहेंगी।
ये भी पढ़ें: रायबरेली लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

इंदिरा गांधी के समय ये चल रही परंपरा
उन्होने यह भी बताया कि गांधी परिवार की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय से परंपरा रही है कि हवन पूजन करने के बाद नामांकन किया जाता है। इसी के तहत केंद्रीय कार्यालय में सोनिया गांधी हवन पूजन के बाद नामांकन के लिये निकलेंगी। उनके साथ अमेठी सांसद राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गाँधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगी।

पूजा-पाठ के बाद ही होगा नामांकन
प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी जहां से चुनाव में नामांकन करने से पहले गुरु जी के यहां से पूजा-पाठ करती थीं, वहीं से इस बार भी नामांकन के पहले पूजा-पाठ करके ही चुनाव की शुरुआत की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications