रायबरेली: चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने दो आरोप‍ियों को क‍िया ग‍िरफ्तार

रायबरेली, जून 06: यूपी के रायबरेली जिले में एक युवक को पेड़ से बांध कर पीटने का वीडियो सामने आया है। कहा जा रहा है कि चोरी के आरोप में युवक को पीटा गया है। वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क‍िया। दो आरोप‍ियों को पुलिस ने ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। साथ ही, पीड़ि‍त युवक के खि‍लाफ भी चोरी के आरोप सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर उसे भी ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है। उसके पास से चोरी की तीन बोरी गेहूं बरामद हुआ है।

raebareli young man tied up to tree and beaten for theft

युवक ने तीन बोरी गेहूं चुराया था

मामला रायबरेली के घुरौना गांव का है। गांव के राजेंद्र मौर्य और अमन पर आरोप है कि उन्होंने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 28 साल के युवक को चोरी के शक में पेड़ से बांध द‍िया। इसके बाद उसकी जमकर प‍िटाई की। राजेंद्र मौर्य और अमन ने आरोप लगाया कि युवक ने उनका तीन बोरी गेहूं चुरा लिया था। इसलिए इन्होंने उसे खुद ही सजा देने के ल‍िए पेड़ से बांध कर पीटा। पेड़ से बंधे युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो में पिटते दिखाई दे रहे युवक के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस की एक टीम उसके पास पहुंची और उससे घटना की जानकारी ली। घटना में शामिल पिता-पुत्र राजेंद्र मौर्य व अमन को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ि‍त युवक के खि‍लाफ भी एफआईआर दर्ज

चौकी इंचार्ज थुलेंडी अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के मुकदमा दर्ज क‍िया गया है। वहीं, पीड़ित के द्वारा गेहूं चोरी करने का मामला भी प्रकाश में आया है। इसको लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ि‍त युवक के खिलाफ भी शुरुआती जांच में चोरी के आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने उसके ऊपर भी चोरी की एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर किया है। चोरी का तीन बोरी गेहूं भी बरामद हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+