रायबरेलीः बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार की धीरे-धीरे घुटने लगी सांस, कमरा खोला फिर...

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना मोहल्ले में सोमवार दोपहर को कोहराम मच गया। जब कमरे में रखी अंगीठी से उठी गैस से दम घुटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं हादसे की चपेट में एक युवक भी आया है, जिसका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। हालांकि उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।

raebareli mother and daughter in law died due to suffocation

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ठंड के कारण घोसियाना मोहल्ले के निवासी महबूब के परिवार के सदस्य सोमवार की दोपहर कमरे में अंगीठी रखकर सो रहे थे। एकाएक कमरे में गैस अधिक होने के चलते महबूब की पत्नी हसीना 50 एवं चांद की पत्नी शब्बो बानो 22 की दम घुटने से मौत हो गई। वही चांद 27 पुत्र महबूब अचेत हो गया, जिसको नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएचसी डलमऊ के डॉ वीके सिंह के अनुसार लगभग एक बजे के आसपास चांद नाम का युवक जिसकी उम्र 27 वर्ष थी। उसको अचेता अवस्था में परिवार द्वारा लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थित गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसके क़रीब आधा घंटे के बाद दो लोगों को पुलिस द्वारा भेजा गया। जांच में वो मृत पाए गए। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+