बाइक को 10 किमी तक घसीटती रही बेकाबू कार...उठती रही चिंगारी, Raebareli में दिखा खौफनाक मंजर

Raebareli News: दिल दहला देने वाला वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से सामने आया है। यहां एक बेकाबू कार का कहर देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ऊंचाहार कोतवाली नगर के ओवर ब्रिज पर शनिवार देर रात एक बेकाबू कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद बाइक सवार का बैलेंस बिगड़ गया औऱ वो सड़क पर गिर गया। इस दौरान बाइक कार में फंस गई। इस हादसे के बाद कार सवार रुका नहीं बल्कि वह फुल स्पीड में कार को भगता रहा। इस दौरान कार के नीचे फंसी बाइक भी 10 किमी तक रगड़ती गई। कार में फंसी बाइक इस दौरान रगड़ने से चिंगारी भी छोड़ती रही।

Raebareli News

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कार तेजी से भाग रही है और उसके पीछे चिंगारी निकल रही है। सहयोगी पब्लिक वाइब की खबर के मुताबिक, कुछ बाइक सवारों ने इस दौरान कार को रोकने की कोशिश भी की। लेकिन, दबंग कार सवार ने कार नहीं रोकी।

बता दें कि 10 किमी के बाद चंड़रयी स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने कार सावर को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस कार सवार से पूछताछ कर रही है। तो वहीं,बेकाबू कार का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, गनीमत यह रही कि इस घटना में बाइक सवार प्रधानपति सड़क पर गिर गए।

Recommended Video

    सनसनीखेज हादसा: कार में फंसकर 10 किमी तक हाईवे पर रगड़ती बाइक, निकलती चिंगारी

    प्राप्त समाचार के मुताबिक, ऊंचाहार के खोजनपुर गांव निवासी राची गुप्ता ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। राची गुप्ता के पति सुधीर कुमार शनिवार 5 अगस्त को ग्राम पंचायत के किसी कार्य से ब्लॉक मुख्यालय गए हुए थे। देर शाम जहां से वापस घर लौट रहे थे। तभी कस्बा स्थित ओवर ब्रिज के पास प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार करने अनियंत्रित होकर बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

    घटना में प्रधान पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई। इस दौरान कार चालक ने अपनी गाड़ी रोकी नहीं, बल्कि स्पीड और तेज कर दी। इस दौरान कार के नीचे फंसी बाइक करीब दस किलोमीटर तक सड़क पर घसीटती रही। कार में फंसी बाइक की वजह से सड़क पर चिंगारियां निकल रही थी। लोगों द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

    वहीं, घायल प्रधानपति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि प्रधानपति को लखनऊ रिफर करने की तैयारी की जा रही है। ऊंचाहार कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि चंड़रयी स्थित टोल प्लाजा पर कार व चालक को पकड़कर हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है जैसे ही मिलती है उसी वक्त मुकदमा लिखा जायेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+