रायबरेली: टीचर की फटकार से आहत स्टूडेंट ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
रायबरेली: टीचर की फटकार से आहत स्टूडेंट ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
रायबरेली, 23 सितंबर: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में 7वीं क्लास के एक छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, छानबीन के दौरान पुलिस को छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने (छात्र) बताया कि वो परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद टीचर ने उसे पूरी क्लास के सामने डांट दिया था। टीचर की डांस से आहत होकर छात्र ने सुसाइड कर लिया।

यह मामला रायबरेली जिले मिल एरिया थाना क्षेत्र के जवाहर विहार कॉलोनी का है। 16 वर्षीय यश मौर्य सेहंगों गांव के रहने वाले राजीव मौर्य का बेटा है। यश मौर्य जवाहर विहार कॉलोनी में अपने चाचा-चाची के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश पढ़ाई में बहुत अच्छा था और हर क्लास में उसकी रैंक आती थी। गुरुवार को उसका जीव विज्ञान का पेपर था। जीव विज्ञान के पेपर में यश नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद क्लास टीचर उसे प्रिंसिपल के पास ले गया और उसके नकल करने के बारे में बताया।
जिसके बाद क्लास टीचर और प्रिंसिपल ने उसे डांटा दिया। इस बात से आहत होकर छात्र ने घर में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा,
मैंने बॉयोलॉजी के पेपर में चीटिंग की। मैं मरने जा रहा हूं। इसके लिए मेरे अंकल-आंटी, मम्मी-पापा को दोष मत देना। गलती करने के बाद किसी को एक मौका जरूर देना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मैं अपनी गलती पर खूब रोया। मैं शर्मिंदा था। मेरे साथियों ने भी शेम-शेम बोला। अब मेरा दिमाग मेरे वश में नहीं है। मुझे बुरे ख्याल आ रहे हैं। मैं माता-पिता, साथियों व टीचर्स से सॉरी बोलता हूं।
वहीं, अब पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर स्कूल के प्रिंसिपल और क्लास टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले पर सीओ सिटी रायबरेली वंदना सिंह ने बताया कि जवाहर विहार कॉलोनी का रहने वाला एक बच्चा जो सेंट पीटर स्कूल में पढ़ता था, उसने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की शिकायत पर क्लास टीचर और प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications