रायबरेली में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस के काम को गिनाकर सीएम योगी से पूछा सवाल
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने रायबरेली में किए गए कांग्रेस के विकास कार्यों की गिनाते हुए कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली के लिए क्या किया। उन्होंने आखिर रायबरेली के लिए क्या किया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने गंगा ब्रिज, रेल कोच फैक्ट्री, एम्स, निफ्ट,एफटीटीआई, लखनऊ से रायबरेली फोर लेन, मोटर ड्राइविंग स्कूल,रेल मील फैक्ट्री, रेल लाइन डबलिंग ट्रैक, इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संपत्ति को 4-5 लोगों को सौंप दिया है। नोटबंदी लागू करके छोटे व्यवसायों और महिलाओं के जीवन को मुश्किल किया। 10 वर्षों में किसी भी तरह का कोई सुधार नहीं हुआ। न्यूज चैनलों में आपको सिर्फ अच्छी चीजें दिखाई जाती हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के आज के नेता अपने पहले के नेता की तरह नहीं हैं, आज के भाजपा के नेता बहुत अहंकारी हैं। इनकी नीतियों गरीबों के लिए नहीं बल्कि खरबपतियों के लिए है।
इनकी नीति सिर्फ यह है कि सत्ता को कैसे पकड़कर रखना है। जनता को कैसे गुमराह करना है, जनता से धर्म के नाम पर वोट मांगना है। आखिर ये सब क्यों हो रहा है, नेता आपके सामने आता है कि लेकिन अपने काम नहीं गिनाता, बल्कि जाति-धर्म के आधार पर वोट मांगता है।
यह इसलिए होता है क्योंकि नेता चालाक होता है, अपनी जवाबदेही नहीं तय करता है। वह पांच साल बात धर्म के नाम पर वोट मांगता है,वह समझ गया है कि जब जनता के जज्बातों को देखकर बात करता है।
हम सब धार्मिक हैं, भारतीय व्यक्ति किसी भी धर्म के हों वो धर्म को मानते हैं। हमसे कोई वचन लेने को कहता है तो हम भगवान के नाम का वचन लेते हैं। आज की राजनीति इसी जज्बात का इस्तेमाल कर रही है।
जनता भगवान के नाम पर कुछ भी कर लेगी। इन्हें एहसास हो गया है कि धर्म के नाम पर जनता के जज्बातों को ध्यान में रखकर वोट मांगेंगे तो जीत जाएंगे। इनके सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री मोदी आपके सामने आकर काम नहीं गिनाते, धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications