Aditi Singh attacked: जिला पंचायत सदस्यों से बोलीं प्रियंका, अब ये लड़ाई मेरी, आप डरिये नहीं
Raebareli News, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (aditi singh) पर हमला हुआ था। अदिति सिंह पर हमले के बाद बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) रायबरेली पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी ने तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्यों से वार्ता की और हमले की जानकारी ली। उन्होंने कहा, 'जो भी हुआ वह बेहद गलत था यह मेरी लड़ाई है आप लोग परेशान न हों'।

अब ये मेरी लड़ाई: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से कांग्रेस कार्यलय तिवक भवन पहुंची। तिलक भवन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले की जानकारी ली। इस दौरान प्रियंका गांधी से मिलने के लिए अदिति सिंह भी पहुंची। प्रियंका से अदिति सिंह के पिता कांग्रेसी नेता अखिलेश सिंह ने भी मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी जिला पंचायत सदस्यों से वार्ता करते हुए कहा, 'जो भी हुआ वह बेहद गलत था यह मेरी लड़ाई है आप लोग परेशान न हों'। हम इस मसले को लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उठाएंगे।

अदिति सिंह पर हुआ था हमला
मंगलवार को अदिति सिंह पर हमला हुआ था और उनके काफिले में शामिल सात में से चार वाहनों को पलट दिया गया था। इसके अलावा, लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर निगोहां में स्थित टोल प्लाजा पर जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी को अगवा कर हॉकी, सरियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रियंका राकेश अवस्थी से मुलाकात करने लखनऊ पीजीआई भी जा सकती हैं। मामले में एमएलसी दिनेश शर्मा समेत 13 पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

अध्यक्ष पद की कुर्सी के चल रहा है विवाद
रायबरेली में पिछले काफी समय से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी का खेल चल रहा था। जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने के लिये इससे पहले भी कई बार कोशिश की गई, लेकिन जिला पंचायत सदस्य इसमें कामयाब नहीं हो सके। वहीं, पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष आरोप लगाये कि वह जिले में विकास नहीं कराते और न किसी सदस्य की बात ही मानते है। इस मामले को लेकर पंचायत सदस्यों में काफी रोष था। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये थे।

मंगलवार को होनी थी वोटिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद मंगलवार को वोटिंग होनी थी। इसके लिए जिला पंचायत सभागार को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सुबह से ही जिला पंचायत सदस्यों को यहां पहुंचने से रोकने का प्रयास शुरू हो गया थे।

रायबरेली में आखिर हुआ क्या?
वीआईपी सीट राजबरेली में लोकसभा चुनाव तो खत्म हो चुका है, लेकिन स्थानीय राजनीति अभी भी चल रही है। मंगलवार को रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। इसी सिलसिले में अदिति सिंह अपने समर्थकों के साथ जा रही थीं। लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस विधायक पर हमला हो गया। इस हमले में अदिति सिंह की गाड़ी पलट गई और उन्हें चोट भी आई। हाईवे पर हुए इस तांडव में अदिति ही नहीं अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग करने जा रहे अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर भी दबंगों ने फायरिंग की।
ये भी पढ़ें:- रायबरेली साहिब सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications