मकान पर कब्जे के लिए भाभी को बीच सड़क पर लाठियों से पीटता रहा युवक, देखें वीडियो

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक जमीनी विवाद में अपनी भाभी को बीच रास्ते पर लाठियों से पीटता रहा। इस पूरे मारपीट का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोपी ने उस युवक को भी पीटना शुरू कर दिया, जो उसकी क्रूरता को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था।

man beaten his brother wife in raebareli video viral

पूरा मामला जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के गल्ला मंडी एरिये का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन के बंटवारे को लेकर यह विवाद तीन भाई के बीच चल रहा है। इनमें से दो भाइयों का मकान छोटी बाजार में बना हुआ है और एक का मकान गल्ला मंडी में बना हुआ है।

वीडियो में जिस महिला की पिटाई हो रही है उसका मकान गल्ला मंडी में बना हुआ है। महिला को पीट रहे युवक का मकान छोटी बाजार में बना हुआ है। लेकिन बंटवारे को लेकर उपजे विवाद से पूर्व पहले तीनों भाई एक साथ रहते थे। बाद में जिसके साथ पिटाई हो रही है उसने किसी तरह से अपने वहां रहने की व्यवस्था की है, जिसको लेकर देवर द्वारा कई बार मारपीट भी की गई है।

यह भी पढ़ेंः मच्छरों के काटने से परेशान बीवी ने बेटी के साथ मिलकर मूसल से की पति की पिटाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+