हसीरुन निशा ने मालती बन भारत से रचाई शादी, 20 साल से थे लिव इन रिलेशनशिप में, जानिए पूरी लव स्टोरी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुई एक शादी काफी चर्चाओं में है और इस शादी में गांववालों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दरअसल, पिछले 20 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले भारत लाल और हसीरुन ने शादी कर ली। भारत से शादी के बाद हसीरुन निशा अब मालती बन गई हैं। बता दें गुरुवार रात इन दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के तहत शादी कर ली।

haseerun nisha love marriage to bharat lal

Recommended Video

    हसीरुन निशा ने मालती बन भारत से रचाई शादी, 20 साल से थे लिव इन रिलेशनशिप में

    20 साल पहले भरत से हुआ था प्यार
    जानकारी के मुताबिक, भारत लाल रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पयागपुर नंदौर गांव में एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। बता दें कि 20 साल पहले उनको हंसीरुन निशा से प्यार हो गया। समय के साथ दोनों साथ ही लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे। 17 फरवरी को भारत लाल व हंसीरुन निशा शादी कर ली। गांव में विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

    शादी का लिया निर्णय तो गांववालों ने किया पूरा सहयोग
    इन दोनों ने उम्र के इस पड़ाव पर शादी करने का निर्णय लिया और गांव वालों ने भी उनका भरपूर सहयोग करते हुए दोनों की हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करा दी। शादी के बाद हंसीरुन निशा अब मालती बन गई है। इन दोनों की शादी की चर्चा आसपास के लोगों के लिए एक मिसाल बन गई और उन्होंने इस समारोह को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं रख छोड़ी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+