अदिति सिंह पर दादी ने लगाया घर में तोड़फोड़ और प्रताड़ित करने का आरोप, DM-SP को पत्र लिख मांगी सुरक्षा
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु बताने वाली रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, अदिति सिंह की दादी ने उनके ऊपर कथित रुप से प्रताड़ना और घर में तोड़फोड़ करने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन से शिकायत की है। तो वहीं, शिकायती पत्र वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अदिति सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा में गईं अदिति सिंह में कुछ संस्कार तो भाजपा वाले आएंगे ही।
Recommended Video

जबरन जमीन नाम करवाने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमला सिंह ने संपत्ति के लिए अदिति सिंह, उनकी मां वैशाली सिंह और उनकी बहन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम और एसपी को पत्र लिखकर अपनी और अपने छोटे बेटे की सुरक्षा की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में कमला सिंह ने लिखा है कि वह पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की मां और वर्तमान विधायक अदिति सिंह की दादी हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरे बेटे अखिलेश कुमार सिंह की अकाल मृत्यु के बाद मेरी बहू वैशाली सिंह, पोती अदिति सिंह और देवांशी सिंह मुझे 30 दिसंबर 2019 की सुबह आकर मेरे कमरे में मुझे डराया धमकाया। मेरे नाम जो भी जमीन है उसको अपने नाम करने का दबाव बनाने लगीं। मेरे कमरे का रखा सामान तोड़फोड़ डाला।'

छोटे बेटे कमलेश ने मुझे बचाया
कमला ने पत्र में लिखा है, 'मैं एक 85 साल की बुजुर्ग महिला हूं। मैं बहुत दुख से गुजर रही हूं। मैं उनकी नाजायज शर्तों को नहीं मान रही हूं तो तीनों मुझे अलग-अलग तरीके से परेशान कर रही हैं। मेरे नौकरों को भी डराया धमकाया जा रहा है। मेरे छोटे बेटे कमलेश ने मेरा बचाव किया। मुझे अच्छे से रख रहा है। मैंने अपनी सिधौना स्थित जमीन पर अपनी जमा पूंजी से बाउंड्री करवाई। वैशाली और देवांशी ने अपने गार्डों से बाउंड्री उखड़वाकर फिंकवा दी।'

पुलिस, प्रशासन से मांगी मदद
अदिति की दादी ने कहा कि उन्होंने घर की बड़ी होने के नाते अपनी बहू और पोतियों से बातचीत करके मामला हल करने का प्रयास किया। लेकिन वे लोग नहीं मानी। उसके बाद उनका अत्याचार और बढ़ गया जिसके बाद वह परेशान होकर पुलिस प्रशासन से मदद मांग रही हैं।

कौन है अदिति सिंह
रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह ने अपनी राजनीति विरासत बेटी अदिति सिंह को सौंपी थी। अदिति 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ी और जीतीं।। कुछ समय पहले ही अदिति सिंह की शादी पंजाब में कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ हुई है। वे पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से विधायक हैं।
-
Noida Protest: 'कोविड में डबल-इंजन सरकार कैसे आपके साथ खड़ी रही, याद रखें', CM Yogi की मजदूरों से सीधी अपील -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications