रायबरेली: नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 करोड़ कीमत की स्प्रिट के साथ 7 गिरफ्तार

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 2 नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। लगभग 5 करोड़ कीमत की स्प्रिट, भारी मात्रा में शराब की बोतल व स्टिकरों के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नकली शराब बनाने का सामान कौशाम्बी जनपद से लाया जाता है।

fake liquor factory busted in raebareli 7 arrested

7 लोग गिरफ्तार

दरअसल, एसटीएफ व रायबरेली की संयुक्त पुलिस टीम ने भदोखर थाना क्षेत्र के शंकरगंज स्थिति पालेसर बाजार के पास से व एक अन्य स्थान में छापा मारकर दो नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण सहित 5 हजार 750 लीटर स्प्रिट जिसकी बाजारू कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए व शराब की शीशियां स्टीकर बरामद हुए हैं। वहीं, शराब का कारोबार कर रहे 7 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

fake liquor factory busted in raebareli 7 arrested

कौशाम्बी से लाते थे नकली शराब बनाने का सामान

बताया जा रहा है ये लोग कौशाम्बी जनपद से नकली शराब बनाने का सामान लाते थे। पुलिस इस पूरे मामले में तो चुप्पी साधे हुए है। वहीं, आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्र की मानें तो यह एक बड़ी कामयाबी है। भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण, 2 बाइक, एक कार समेत अन्य सामग्री के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+