रायबरेली: शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, वीडियो वायरल

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक पति ने जिस पत्नी के साथ शादी के सात फेरे लिए थे उसे बेरहमी के साथ पीट-पीट कर मौत के घाट उतार। घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें सनकी पति पत्नी को पीटता दिखाई दे रहा है। वहीं, पिता के हाथ से मां को पिटता देख रहे मृतका के 6 साल के मासूम बेटे ने कहा कि पापा ने मां को लाठी से मार डाला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी पति की तलाश शुरू कर दिया है।

drunk man killed his wife in raebareli

शराब के नशे में पत्नी की हत्या

जानकारी के अनुसार, दिल को दहला देने वाली ये वारदात गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव की है। धर्मराज राज के एक शराबी पति ने न सिर्फ रिश्तों का कत्ल किया बल्कि मासूम के सिर से ममता का साया छीन लिया। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार शाम शराब पीकर आया धर्मराज पत्नी से किसी बात पर उलझ गया और फिर उसे बेदर्दी के साथ पीटने लगा। शाम से चला मामला रात तक चला और सुबह होते ग्रामीणों को पता चला कि धर्मराज की पत्नी संगीता दुनिया में नहीं रही। ग्रामीण रामकेवल ने बताया कि वह अपने ट्यूबवेल पर थे, तभी आवाज मिली कि धर्मराज अपनी पत्नी संगीता को मार रहे हैं। रात को भी धर्मराज की पत्नी की बचाने की गुहार सुनाई पड़ी और सुबह उसकी मौत की खबर मिली। उन्होंने आरोपी के माता-पिता से कहा कि काहे तुम लोगों ने बचाया नहीं।

क्या कहती है पुलिस

एक अन्य ग्रामीण गुड्डू बताते हैं कि धर्मराज ने शराब पीकर पत्नी को मारा। वह रोज पत्नी से झगड़ा करता रहता था। कल शराब ज्यादा पीकर आया और मारने लगा कई बार मना किया गया, लेकिन माना नहीं और जरूरत से ज्यादा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी पति की तलाश शुरू कर दिया है। एसपी स्वप्निल ममगई ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+