बेटे ने मांगी मां की मजदूरी तो दबंगों ने बेल्ट से पीटा, फिर चटवाए अपने पैर

बेटे ने मांगी मां की मजदूरी तो दबंगों ने बेल्ट से पीटा, फिर चटवाए अपने पैर

रायबरेली, 19 अप्रैल: इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से सामने आई है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा। दरअसल, यहां 10वीं के दलित छात्र को अपनी मां की मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। छात्र को छह दबंगों ने बेल्ट और केबल के तार से जमकर पीटा। इतना ही नहीं, फिर उससे पैर भी चटवाए और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे।

dalit student who asked for wage of mother beaten by belt

यह घटना बीते शुक्रवार की है, लेकिन रविवार को इस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो नाबालिग हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वो रायबरेली जिले के जगतपुर कस्बे का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगतपुर निवासी महिला मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है।

महिला के पति की 10 साल पहले मौत हो गई थी। वह यहां पर अपने बेटे के साथ रहती है। दलित महिला का बेटा कक्षा-10 में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि उसकी मां ने दबंगों के खेतों पर मजदूरी की थी। किशोर मजदूरी के पैसे मांग रहा था। दबंग को ये बात नागवार गुजरी। शुक्रवार को दबंग उसे घुमाने के बहाने बाग में लेकर गए। यहां पर दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई की, उससे पैर चटवाए। इसके बाद किशोर को खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गए।

कुछ देर बाद क्षेत्रीय लोग उधर से गुजरे, तो उन्होंने मामले की सूचना किशोर की मां को दी। किशोर की मां ने छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि तालिबानी सजा देने वाले आरोपी ऋतिक सिंह, शिवम मौर्य, विकास हरिजन, अभिषेक, महेंद्र प्रजापति, उत्तम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। उनको बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। अन्य चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+