कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने अपनी ही पार्टी को बनाया निशाना, बोलीं ये क्रूर मजाक है

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में एक हजार बसों को लेकर शुरू हुई राजनीति अब तूल पकड़ चुकी है।इस राजनीति में कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह भी कूद गई हैं। अदिति सिंह ने भाजपा नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी को निशाना बनाया है। ट्विटर पर ट्वीट कर वह कांग्रेस पर बरसी हैं। उन्होंने कहा कि अगर बसें हैं तो राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाईं? उन्होंने कांग्रेस को ही कहा है कि इस कोरोना के इस संकट की घड़ी में सियासत न करें। बता दें, अभी तक भाजपा और योगी सरकार ही कांग्रेस पर राजनीति करने और फर्जीवाड़े का आरोप लगा रही थी, लेकिन अब उनकी ही पार्टी के लोगों ने कांग्रेस पर भड़कना शुरू कर दिया है। रायबरेली के सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस पर ही फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह कैसा क्रूर मजाक है?

Recommended Video

    UP Bus Politics: Congress MLA Aditi Singh ने पार्टी को घेरा, कहा- ये क्रूर मजाक है | वनइंडिया हिंदी
    प्रवासी मजदूरों को घर भेजने को लेकर​ सियासत गर्म

    प्रवासी मजदूरों को घर भेजने को लेकर​ सियासत गर्म

    उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने को लेकर सियासत गर्म है। कांग्रेस पार्टी और यूपी की योगी सरकार के बीच पत्राचार का दौर जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार योगी सरकार पर हमलावर हैं और एक के बाद एक ट्वीट कर सरकार को असंवेदनशील करार दे रही हैं। इस राजनीति में कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह भी कूद गई हैं। अदिति सिंह ने भाजपा नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी को निशाना बनाया है। ट्विटर पर ट्वीट कर वह कांग्रेस पर बरसी हैं। रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने अपनी ही पार्टी को पूरे मसले में कठघरे में खड़ा कर दिया है। अदिति सिंह ने न सिर्फ इसे निम्न सियासत करार दिया है, बल्कि उन्होंने राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र में बसें नहीं लगाने पर सवाल किया है?

    'ये कैसा क्रूर मजाक है'

    'ये कैसा क्रूर मजाक है'

    अदिति सिंह ने ट्वीट किया है, 'आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत? एक हजार बसों की सूची भेजी. उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा. 297 कबाड़ बसें, 98 आटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां और 68 वाहन बिना कागजात के...ये कैसा क्रूर मजाक है. अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्‍यों नहीं लगाई?'

    अदिति ने की सीएम योगी की तारीफ

    अदिति ने की सीएम योगी की तारीफ

    अदिति सिंह ने अगले ट्वीट में कहा, 'कोटा में जब UP के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें, तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बार्डर तक ना छोड़ पाई,तब श्री @myogiadityanath जी ने रातों रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।' पश्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के ट्वीट को रीट्विट करते हुए लिखा, कांग्रेस की घटिया और गिद्ध राजनीति का सच सामने लाती कांग्रेस की विधायक। प्रियंका गांधी जितने झूठ तुम लगातार बोल रही हो, उसके लिए देश के हर मजदूर से माफी मांगो।

    पहले भी पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान दे चुकी हैं अदिति

    पहले भी पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान दे चुकी हैं अदिति

    विधायक अदिति सिंह पहले भी पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान दे चुकी हैं। इससे पहले भी एक दिन के विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एक तरफ प्रियंका गांधी लखनऊ में प्रदर्शन कर रही थीं। वहीं अदिति सिंह सत्र में पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर विधानसभा में उपस्थित थीं। उस समय पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+