VIDEO: ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस को देख गाड़ी से उतरीं प्रियंका, खुलवाया जाम

Raebareli News, रायबरेली। लोकसभा चुनाव 2019 के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अलग-अलग जिलों के दौरे पर है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने जनता के सामने एक बार फिर मिसाल पेश की है। दरअसल उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक एंबुलेंस जाम में फंस गई थी। जैसे ही उन्होंने एंबुलेंस के जाम में फंसी होने की जानकारी मिली तो गाड़ी से उतर कर प्रियंका गांधी ने एंबुलेंस के लिए रास्ता खुलवाया। कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता को इस तरह सड़क पर चहलकदमी करते हुए देखकर वहां के लोगों को काफी आश्चर्य हुआ।

लोगों ने की तारीफ

लोगों ने की तारीफ

प्रियंका गांधी के इस कदम की वहा खड़े लोगों ने जमकर तारीफ भी की। इस दौरान किसी शख्स ने वीडियो भी बना लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल गुरुवार को प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए रही थी। जब उनका काफिला महाराजगंज की सड़कों पर था उसी वक्स कुछ दूर पर एक एंबुलेंस जाम में फंसी हुई थी। प्रियंका गांधी को जैसे ही इस बात का पता चला वो बिना देर किए गाड़ी से उतर गईं और एंबुलेंस की तरफ बढ़ चलीं।

प्रियंका ने खुलवाया जाम

प्रियंका ने खुलवाया जाम

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी की कोशिश से एंबुलेंस के लिए तुरंत रास्ता बन गया। जाम से निकलते ही एंबुलेंस मरीज को लेकर हॉस्पिटल की ओर बढ़ चला। इस दौरान प्रियंका गांधी को वहां मौजूद लोगों ने घेर लिया। लोगों से बात करने के बाद प्रियंका अपने काफिले की तरफ गईं और फिर चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ीं।

धुआंधार प्रचार कर रही हैं प्रियंका

धुआंधार प्रचार कर रही हैं प्रियंका

बता दें कि प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही हैं। इससे कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में काफी सोच-समझ के अपने कैंडिडेट उतारे हैं। ये कैंडिडेट या तो बीजेपी को हराने का माद्दा रखते हैं या सत्तापार्टी के उम्मीदवारों के वोट काटने का। उन्होंने कहा कि पार्टी के कमजोर कैंडिडेट एसपी-बीएसपी गठबंधन के कैंडिडेट को मदद पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ें:- रायबरेली सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+