रायबरेली: युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप, बंधे थे हाथ-पैर
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक युवती का हाथ-पैर बंधा अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या कर शव जलाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला
घटना रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को गंगागंज स्थित गोपाल ढाबे के पास बाग में एक अज्ञात युवती का हाथ पैर बंधा अधजला शव मिलने की सूचना मिली। शव की सूचना मिलने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हाथ-पैर बंधे थे, गले में थी रस्सी
शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो एक अधजला शव मिला है जिसमें हाथ पैर बंधे हुए है और गले मे भी रस्सी है उसे जलाया गया है। घटना की पूरी पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications