रायबरेली: मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह ने सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के छुए पैर

Raebareli news, रायबरोली। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के मतदान के दौरान रायबरेली में केंद्रीय विद्यालय में वोटिंग करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह का सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा से सामना हो गया। भाजपा प्रत्याशी ने सबके सामने किशोरी लाल शर्मा के पैर छुए तो सभी चौंक गए। रायबरेली में कांग्रेस से एमएलसी रहे दिनेश सिंह भाजपा प्रत्याशी के तौर इस बार सोनिया गांधी को टक्कर दे रहे हैं। वहीं वो वोटिंग के दौरान सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के एल शर्मा के पैर छूते दिखे और यह नजारा कैमरे में कैद हो गया।

'प्रियंका ने इनके पैर नहीं छुए होंगे'

'प्रियंका ने इनके पैर नहीं छुए होंगे'

जब यह वाकया हुआ तो उस वक्त दिनेश सिंह एक न्यूज चैनल को प्रतिक्रिया दे रहे थे। उसी दौरान के एल शर्मा उधर से गुजरे। जब दिनेश सिंह ने उनके पैर छुए तो वो भी आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़े। उनके जाने के बाद दिनेश सिंह ने कहा कि ये तो हमारे संस्कार हैं, इनके पैर तो प्रियंका ने कभी नहीं छुए होंगे।

गांधी परिवार के करीबी थे दिनेश सिंह

गांधी परिवार के करीबी थे दिनेश सिंह

कांग्रेस से एमएलसी रहे दिनेश सिंह कभी गांधी परिवार के बेहद करीबी थे लेकिन पिछले साल वे भाजपा के पाले में चले गए और भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए उनको सोनिया गांधी के ही खिलाफ रायबरेली से चुनावी मैदान में उतार दिया। रायबरेली में किशोरी लाल शर्मा सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के तौर पर काम करते हैं। उनके और दिनेश सिंह के बीच तनातनी की कई खबरें आती रही हैं। हाल में दिनेश सिंह के भाजपा प्रत्याशी बनने पर के एल शर्मा ने आपत्ति जताई थी और चुनाव आयोग से उनका नामांकन रद्द करने की अपील की थी।

के एल शर्मा के चलते दिनेश ने छोड़ी थी पार्टी

के एल शर्मा के चलते दिनेश ने छोड़ी थी पार्टी

भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह जिन के एल शर्मा के पैरे छूते दिखे, उनके ही खिलाफ बगावत कर उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। दिनेश सिंह ने के एल शर्मा को रायबरेली से हटाने की पूरी कोशिश की लेकिन सोनिया और प्रियंका के सामने उनकी एक न चली। इसके बाद दिनेश सिंह भाजपा के पाले में चले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+