ऑडियो सुनिए, भाजपा विधायक ने फोन कर दारोगा को धमकाया- थाने में ही गिराकर मारूंगा..
रायबरेली। यूपी में रायबरेली के बछरावां थाने के दारोगा को बीजेपी विधायक द्वारा धमकियां दी गईं। विधायक राम नरेश रावत ने दारोगा दिलीप राय को फोन पर अपशब्द भी कहे। इस घटना का एक ऑडियो सामने आया है। इस आॅडियो के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें राम नरेश रावत की ही आवाज है। वह कह रहे हैं कि थाने में ही गिराकर मारूंगा..। वहीं, दारोगा विधायक से अपशब्द न कहने की गुहार लगाता सुना जा सकता है। संवाददाता के अनुसार, दारोगा ने विधायक की कॉल रिकॉर्डिंग की। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ऑडियो में सुना जा सकता है कि दारोगा को कैसे धमकाया जा रहा है। रायबरेली जिले का बछरावां थाने के दारोगा का कहना है कि मुझे बीजेपी विधायक ने फोन पर न सिर्फ धमकाया, बल्कि अपशब्दों का भी प्रयोग किया। विधायक ने मुझे कसूरवार बताते हुए उसे घूसखोर कहा और यह भी कहा कि मैं भ्रष्टाचार कर बीजेपी सरकार को बदनाम कर रहा हूं।''
वहीं, विधायक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दरोगा ने बीस हजार ले रखा था। उसने एक पीड़िता को ही जेल भेज दिया था। तो हमने उन्हें बोला कि दरोगा जी इस तरह काम करोगे तो ठीक नहीं होगा।'












Click it and Unblock the Notifications