रायबरेली: नमाज पढ़ने गए सपा नेता पर चाकू से हमला, मस्जिद में मची भगदड़

Raebareli news, रायबरेली। यूपी के रायबरेली में नमाज पढ़ने गए सपा नेता पर मस्जिद के अंदर ही एक युवक ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद मस्जिद में भगदड़ मच गई। गंभीर हालत में सपा नेता को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

attack on sp leader during namaz in mosque

नमाज के दौरान हमला

दरअसल, रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र के कस्बे में नमाज अदा करने गए एक स्थानीय सपा नेता मुन्ना खान पर मस्जिद के अंदर ही चाकुओं से हमला कर दिया गया। हमले में घायल सपा नेता को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों की मानें तो पीड़ित नमाज अदा करने गए थे। तभी अचानक पास के ही रहने वाले एक युवक ने उनपर जानलेवा हमला बोल दिया।

पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि शख्स के पेट में जख्म है। बताया जा रहा है कि उसपर चाकू से हमला किया गया है। फिलहाल, उसको इलाज के लिए एडमिट किया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+