VIDEO: कर्मचारी ईवीएम जमा करने गया, वहीं बोतल निकालकर पीने लगा शराब
Raebareli news, रायबरेली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अमेठी के सलोन तहसील मे कार्यरत अजय कुमार नाम का व्यक्ति खुलेआम शराब पी रहा है। ये घटना उस वक़्त की बताई जा रही है जब सोमवार को चुनाव सकुशल सम्पन्न होने के बाद ईवीएम जमा करने का समय था जिसमें मारपीट और जमकर हंगामा भी हुआ।

जानकारी के अनुसार, तहसीलकर्मी अजय कुमार की ड्यूटी गोरा बाजार में लगी थी। दिनभर के चुनाव के बाद देर शाम आईटीआई के गोराबाजार में ईवीएम जमा करते समय तहसीलकर्मी ने एक शिक्षक को कुर्सी फेंक कर मारने की कोशिश की। उसने शिक्षक के साथ अभद्रता भी की। कारण ये था के शिक्षक ने सामाजिक दायित्व को समझते हुए उसे काउंटर पर बैठकर शराब पीने से रोका था।

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में तहसीलकर्मी सबके सामने काउंटर पर बैठकर शराब और सिगरेट पी रहा है। हल्दीराम दालमोट के पैकेट उसके पास है। वो भी तब जब सैकड़ों लोगों की भीड़ अपना सामान हाथ में लिए खड़ी है। झगड़ा बढ़ने लगा तो प्रशासन ने तहसील कर्मचारी को वहां से हटाया। मौके पर एसडीएम भी पहुंचे। उनके समक्ष पानी की बोतल शराब की बोतल सब कुछ मेज पर ही रखा था। अंत मे शिक्षक ने तत्काल पूरी घटना की शिकायत एसडीएम को लिखित रूप में दे किया। पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications