अमर सिंह ने अखिलेश-मुलायम के रिश्ते पर कसा तंज, कह डाली ये बड़ी बात

रायबरेली। ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' जोड़ चुके अमर सिंह ने सपा नेताओं पर निशाना साधा है। अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव उनके लिए भूत थे। वहीं, दोनों के रिश्ते पर तंज कसते हुए कहा, ''रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, बेटा करेगा राज बूढ़ा बाप जाएगा जंगल की ओर।'' बता दें, अमर सिंह क्षत्रिय होली मिलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होने रायबरेली पहुंचे थे।

amar singh takes a dig on mulayam singh and akhilesh yadav

जो देश की रक्षा करता है वह चौकीदार ही है

अमर सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या अमर सिंह चौकीदार बनेंगे तो उन्होंने कहा कि हर सच्चा व्यक्ति जो राष्ट्रभक्त है वह चौकीदार है। ट्विटर पर 'चौकीदार अमर सिंह' लिखने की बात पर अमर सिंह ने क​हा कि जो देश की रक्षा करता है वह चौकीदार ही है। वहीं, प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर उन्होंने कहा कि वह बेहद कुशल नेतृत्व क्षमता की धनी हैं। नेता चाहें पक्ष का हो या विपक्ष का अच्छाई का वर्णन होता है। अमर सिंह से जब पूछा गया क्या वह छत्रिय प्रेम से चुनाव जीत जाएंगे तो उन्होंने कहा जो व्यक्ति घर से ही मजबूत नहीं होगा तो वह बाहर जीत कैसे दर्ज कर सकेगा।

amar singh takes a dig on mulayam singh and akhilesh yadav

'चौकीदार' बने अमर सिंह

बता दें कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने नाम के साथ चौकीदार जोड़ दिया है। अब वो ट्विटर पर चौकीदार अमर सिंह के नाम से हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर नाम के साथ चौकीदार जोड़ने के बाद ज्यादातर भाजपा नेताओं ने नाम के साथ चौकीदार जोड़ा है। अमर सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार नरेंद्र मोदी और बीजेपी की तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+