यूपी: वर्दी पहनकर होटल पहुंचा दरोगा, फिर खुलेआम टेबल पर की घूस की डील, वीडियो वायरल

Raebareli News,(रायबरेली)। कलेक्ट्रेट, तहसील, विकास भवन, बीएसए ऑफिस और थानों में अक्सर चेयर पर बैठे लोगों को रिश्वत लेते सभी ने देखा होगा। लेकिन यूपी के रायबरेली में एक दरोगा तो बिल्कुल निडर निकला। खाकी को बदनाम करते हुए वो वर्दी पहनकर क्लाइंट के साथ एक होटल में पहुंचा और खुलेआम यहां रिश्वत लेता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर अब उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यूपी: वर्दी पहनकर होटल पहुंचा दरोगा, फिर खुलेआम टेबल पर की घूस की डील, वीडियो वायरल

दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

दरोगा के रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरोगा साहब एक होटल में बैठकर पहले समोसे उड़ा कर अपना पेट भरते हैं। फिर चाय का आर्डर होता है तो मना कर देते हैं। कुछ देर अपना बखान पीड़ित को सुनाते हैं और फिर हंसते हुए घूस की रकम पकड़कर वर्दी की जेब में रख लेते हैं।

पड़ताल में इतना पता लग सका कि दरोगा का नाम रामशिला मिश्र है और वो जिले के जगतपुर थाने में तैनात हैं। उन्होंने रिश्वत किस केस में लिया इस बात का पता नहीं चल सका है। वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी सुनील सिंह से जब बात हुई तो उन्होंने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है, अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+