पंजाब के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ेंगी या टाइम में हो सकता है बदलाव?
Punjab News: कड़ाके की ठंड के बीच अब पंजाब के स्कूलों में छुट्टियां खत्म हो जाएंगी। हालांकि, ये पूर्ण रुप से एजुकेशन डिपार्टमेंट के फैसले पर है कि स्कूलों में छुट्टियां बढ़ेंगी या नहीं या टाइमिंग में बदलाव हो सकता है। बता दें कि शिक्षकों की ओर से स्कूल का समय सुबह 10 से 3 बजे तक करने की मांग की जा रही है।
गौरतलब है कि पंजाब के राज्य वित्त सचिव और जिला लुधियाना के प्रधान धर्मजीत सिंह ढिल्लों ने प्रदेश में बढ़ रही शीतलहर और कोहरे के कहर को देखते हुए स्कूलों के टाइम में बदलाव की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से निवेदन करते हुए कहा कि स्कूल टाइमिंग बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाए।

स्टूडेंट्स के पास सर्दी से बचने के सरकारी स्कूलों में अच्छे इंतजाम नहीं होते हैं। इसलिए यूनियन लीडर्स ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस मामले में जल्द निर्णय लेने की अपील की है।
बीते दिनों, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ठंड के कारण पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications