पत्नी ने खुद का सुहाग मिटाने के लिए रची साजिश, किलर ने ऐसे बचाई जान

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने खुद का सुहाग मिटाने के लिए किलर को सुपारी दी, लेकिन सुपारी किलर का दिल पसीज गया। सुपारी किलर ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना से पहले ही पति के कत्ल की साजिश रचने वाली महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

Wife planned to kill her husband

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरिंदर कौर एक सरकारी विभाग में नौकरी करती है। उसका पति बख्शीश भी हेल्थ विभाग में नौकरी कर रहा है। नरिंदर कौर के ऊपर करीब 10-12 लाख रुपए का कर्ज था और उसका पति बख्शीश उसे पैसे नहीं देता था। बता दें कि महिला के पति बख्शीश के नाम कुछ प्रॉपर्टी है। सरकारी पीएफ भी जमा है। ऐसे में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रच डाली।

इस काम के लिए नरिंदर कौर ने सुपारी किलर की सहायता ली। महिला ने किलर को अपने पति के कत्ल के लिए करीब 70 से 80 हजार रुपए की सुपारी दी। सुपारी क‍िलर ने जैसे ही श‍िकार के बारे में जाना, उसका द‍िल पसीज गया। सुपारी क‍िलर ने अपने दोस्त को बताया क‍ि क‍िसी तरह इस बात की सूचना पुल‍िस तक पहुंचा दे, नहीं तो एक बेकसूर की हत्या हो जाएगी। उसने कहा कि वे व्यक्ति को बचाना चाहता है।

इसके बाद उसके दोस्त ने पुलिस के साथ संपर्क साधा और पूरी बात बता दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना वाली रात से दो घंटे पहले ही आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। उधर, पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि उनके पास भी यही सूचना आई थी कि महिला अपने पति को मरवाने की योजना बना रही है। फिलहाल महिला व कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है और सारे फैक्ट वेरिफाई किए जा रहे हैं। वेरिफाई करने के बाद ही पुख्ता कार्रवाई का जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+