सीएम भगवंत मान ने किसे दे दी चेतावनी ?
Punjab CM Bhagwant Mann: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के इस्तीफे बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक परिवार वाफादारी निभाने के लिए न जाने कितनों के दिए दुखाए हैं और तख्त साहिब के जत्थेदार साहिबान पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो बेबुनियाद हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनके घर जाकर धमकियां दी जा रही हैं, जो बेहद निदनीय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके परिवार को राजनीतिक धमकी और चरित्र हत्या के प्रयास को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अगर इस संबंध में कोई भी लिखित शिकायत आती है, तो हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। यदि कोई फेक ID के जरिए धमकी देता है उसे भी किसी हाल में नहीं छोड़ेंगे।

जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर डाले पोस्ट में कहा है कि वल्टोहा द्वारा उन पर एसजीपीसी व आरएसएस का समर्थक होने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वल्टोहा द्वारा उन्हें बार- बार निशाना बनाया जा रहा है। मेरी निजता के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। वल्टोहा द्वारा अलग-अलग तरीके से उन्हें धमकियों भरे संदेश भेजे जा रहे हैं, यह सब अब उनके किसी भी समाज में बर्दास्त नहीं किया जा सकता। ऐसे हालात में वह जत्थेदारी की सेवाएं निभाने में असमर्थ हैं, क्योंकि वह एक जत्थेदार होने के साथ-साथ बेटियों के पिता भी हैं। वल्होटा उनकी जात-पात परख रहा है और प्रश्नचिह्न लगा रहा है। जत्थेदार ने कहा कि उनके घर पर गंदे संदेश भेजे जा रहे हैं, जो शर्मनाक है।












Click it and Unblock the Notifications