Who was Rana Balachauria: कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया पर ताबड़तोड़ चली गोलियां, हुई मौत
Who was Rana Balachauria: पंजाब के मोहाली में आयोजित सोहाना कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान आज ऐसी घटना घटी जिसके बाद लोग खौफ में आ गए हैं। मोहाली में 15 दिसंबर 2025 को मैच शुरू होने से चंद मिनट पहले अज्ञात बंदूकधारी हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी है।
पुलिस के अनुसार मोहाली के सेक्टर 82 के स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले सेल्फी के बहाने खिलाड़ी के पास आए हमलावरों ने उन्हें सिर और चेहरे पर गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलाचौरिया इस आयोजन के आयोजकों में से एक भी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे बोलेरो वाहन में आए बंदूकधारियों ने टीमें मैदान में उतरते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर खिलाड़ी व दर्शक जान बचाने भागे। शुरुआत में लोगों ने इसे पटाखे समझा, पर असली गोलियां चलने की पुष्टि होते ही अफरा-तफरी मच गई। यह गोलीबारी लाइव रिकॉर्डिंग में भी कैद हुई है।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई मौत
फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने 30 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह के निधन की पुष्टि की है। अस्पताल द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को शाम 6:05 बजे गोली लगने की चोटों के साथ अस्पताल लाया गया था। तत्काल चिकित्सीय जांच के बावजूद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
डीएसपी एचएस बल, जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, घटना से कुछ ही देर पहले स्थल से रवाना हो चुके थे। पंजाबी गायक मनकीरत औलख, जो टूर्नामेंट में शामिल होने आ रहे थे, जानकारी मिलते ही वापस लौट गए। हमलावर फायरिंग के तुरंत बाद मौके से भाग निकले।
Rana Balachauria कौन है?
राणा कब्बडी खिलाड़ी के साथ प्रमोटर भी हैं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, उनका असली नाम कंवर दिग्विजय सिंह है। इस प्लेटफॉर्म पर उनके 25,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनके बायो में उन्हें कबड्डी खिलाड़ी, एक्टर, मॉडल व कलाकार बताया गया है। उन्होंने राजा राजवीर के 2021 में रिलीज़ हुए लोकप्रिय पंजाबी सिंगल 'लेगेसी' का भी उल्लेख किया है, जो प्रमुख प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल विभिन्न कबड्डी मैचों और टूर्नामेंट के वीडियो व तस्वीरों और इसी साल हुई सगाई की तस्वीरों से भी भरा हुआ है।
किसने और क्यों चलाई गोली?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चश्मदीदों ने बताया कि टीमों के मैदान में प्रवेश करते ही एक बोलेरो कार में आए कुछ लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वायरल पोस्ट में 'गोपी घनशंपुर समूह' ने राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस पोस्ट में समूह ने दावा किया है कि यह गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला है।












Click it and Unblock the Notifications