कौन हैं डॉ. गुरवीन कौर, जिनसे पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह करने वाले हैं शादी
Gurmeet Singh Meet Hayer and Gurveen Kaur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के बाद अब खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर 7 नवंबर को चंडीगढ़ में उत्तर प्रदेश के मेरठ की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गुरवीन कौर के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। शादी का रिसेप्शन अगले दिन 8 नवंबर को चंडीगढ़ के पास करारोन गांव में होगा।
गुरमीत सिंह मीत हेयर बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग संभाला है और बाद में उन्हें खेल, पर्यावरण और खनन मंत्री बनाया गया। वर्तमान में गुरमीत सिंह मीत हेयर खेल मंत्री हैं। गुरमीत सिंह एक खिलाड़ी हैं, पंजाब सरकार के खेदां वतन पंजाब दियां में शामिल थे।

कौन हैं डॉ. गुरवीन कौर
डॉ. गुरवीन कौर उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है। गुरवीन कौर पेशे से डॉक्टर हैं। डॉ. गुरवीन कौर रेडियोलॉजिस्ट हैं और दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही हैं। गुरवीन कौर का परिवार भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय पश्चिमी पंजाब से आकर मेरठ में बस गया था।
डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंदर सिंह बाजवा भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। वह हाल ही में आयोजित हांग्जो एशियाई खेलों के लिए देश के "शेफ डी मिशन" भी थे। वह वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं।
सत्ता में आने के बाद पंजाब के तीसरे मंत्री की होगी शादी
बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता संभालने के बाद मीत हेयर पद पर रहते हुए शादी करने वाले तीसरे मंत्री होंगे। पिछले साल मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इसी साल कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की शादी आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications