भगवंत मान की 'सीएम दावेदारी' पर क्या बोले AAP के संयुक्त सचिव सन्नी अहलुवालिया

पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे क़रीब आ रहे हैं वैसे-वैस सियासी पार्टियों में भी हलचल देखने को मिल रही है पंजाब में कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) में भी सीएम पद की दावेदारी को लेकर मांगें शुरू हो गई है।

चंडीगढ़ : सितंबर 7, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे क़रीब आ रहे हैं वैसे-वैस सियासी पार्टियों में भी हलचल देखने को मिल रही है पंजाब में कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) में भी सीएम पद की दावेदारी को लेकर मांगें शुरू हो गई है। 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी आम आदमी पार्टी के सीएम पद के दावेदार को लेकर सस्पेंस बरकरार है। आम आदमी पार्टी पंजाब के संयुक्त सचिव डॉ सन्नी सिंह अहलुवालिया ने वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए सीएम पद की दावेदारी पर भी बेबाकी से जवाब दिया।

dr sunny singh ahluwalia

CM पद का दावेदार कौन ?
AAP के संयुक्त सचिव ड़ॉ. सन्नी सिंह अहलुवालिया से जब यह पूछा गया कि भगवंत मान को CM पद का दावेदार बनाने के लिए उनके समर्थक मांग कर रहे हैं इस पर क्या कहना चाहेंगे ? तो उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पंजाब में शुरू से आम आदमी पार्टी को लीड करते आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी से जुड़े हर लोग भगवंत मान को अच्छा चेहरा मानते हैं। लेकिन पार्टी के अंदर कुछ प्रक्रिया होती है उसे संगठन के हिसाब से चलना होता है। ये संगठन का फ़ैसला होगा की भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के दावेदार होंगे या कोई और नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे।

CM पद के लिए घमासान
आपको बता दें कि मुख्य मंत्री पद के दावेदार को लेकर घमासान छिड़ता दिख रहा है। आप को पंजाब में सीएम फेस के लिए किसी बड़े चेहरे की तलाश है और इसको लेकर कई नाम चर्चा में हैं। दूसरी ओर, इस मुद्दे पर पंजाब आप के प्रधान भगवंत मान के समर्थकों के तेवर आक्रामक हो गए हैं। आम आदमी पार्टी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के ऐलान करने को लेकर भगवंत मान के लिए उनके कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं। भगवंत मान के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी हाई कमान भगवंत मान को सीएम पद का दावेदार घोषित नहीं करना चाहती और किसी और पार्टी या सामाजिक संगठन से बड़े चेहरे की तलाश में है।

भगवंत मान के लिए उठी मांग
भगवंत मान से जुड़़े पार्टी के कार्कर्ता उन्हें (भगवंत मान) को तरजीह नहीं देने से नाराज़ हैं। भगवंत मान से जुड़े कार्यकर्ता पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से पैदल यात्रा करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल चीमा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा की वह पार्टी हाई कमान से भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने के लिए प्रेशर बनाएं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब पार्टी के पास भगवंत मान जैसा मज़बूत उम्मीदवार मौजूद है तो अन्य चेहरों की तलाश क्यों की जा रही है। यही गलती हमने 2017 में भी की थी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री के रूप में अच्छे उम्मीदवार हो सकते हैं लेकिन 2022 के चुनाव में पंजाब में मुख्यमंत्री लोग भगवंत को ही देखना चाहते हैं।

'मान के बिना बात नहीं बनेगी'
पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा कि यह ठीक है कि भगवंत मान पार्टी में ही बहुत लोगों को नाराज कर के बैठे हैं लेकिन उनके बिना बात भी नहीं बनने वाली है। आपको बता दें कि भगवंत मान के विरोधी खेमे का कहना है कि वह किसी भी ऐसे व्यक्ति को पार्टी में आने देना नहीं चाहते जिससे उनको खतरा हो। इन नेताओं का कहना है कि पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व मनप्रीत सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू , परगट सिंह जैसे नेताओं के साथ पार्टी लीडरशिप की बात चली लेकिन भगवंत मान के कारण कोई पार्टी में नहीं आ सका।

ये भी पढ़े: आम आदमी पार्टी अन्य दलों से अलग, इस बार पंजाब में बनाएंगे सरकार– AAP नेता सतीश सैनी का दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+