हम कभी भी 'जुमलों' को बढ़ावा नहीं देते, बल्कि वादे को पूरा करते हैं: सीएम भगवंत मान

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में चुनावों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही अगले साल लोकसभा के चुनाव हैं। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी तैयारी कर रही है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता से सही पार्टी को वोट देने की अपील की, जो जनता के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है।

सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और हम देश भर में जा रहे हैं। हम अब एक राष्ट्रीय पार्टी हैं, दिल्ली और पंजाब में AAP के विकास मॉडल को आगे बढ़ा रहे हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सच्ची सार्वजनिक सेवा पर आधारित है। हम कभी भी महज 'जुमलों' को बढ़ावा नहीं देते, बल्कि लोगों को दी गई हर गारंटी को पूरा करते हैं।

Bhagwant Mann

संभाल रहे हैं मोर्चा
दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब AAP की नजर 5 चुनावी राज्यों पर है। वहां पर लगातार उसकी चुनावी जनसभाएं हो रही हैं। सीएम मान भी लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एमपी में चुनावी रैली की थी, जहां उन्होंने बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। इसके अलावा चुनावी राज्यों में सीएम केजरीवाल ने भी मोर्चा संभाल रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+