विधायक दल के नेता चुने गए भगवंत मान, कैबिनेट में हो सकते हैं 17 मंत्री

चंडीगढ़, मार्च 11। पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे भगवंत मान शनिवार को राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वहीं 16 मार्च को वो राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच शुक्रवार को भगवंत मान ने चुने गए विधायकों के साथ एक अहम मीटिंग की। इस बैठक में भगवंत मान ने नए विधायकों को ये निर्देश दिए हैं कि वो अपना अधिक से अधिक समय अपने निर्वाचन क्षेत्र में बिताएं ना कि चंडीगढ़ में। भगवंत मान ने नए विधायकों को कहा कि कोई भी कैबिनेट बर्थ के लिए लालायित न हो।

Recommended Video

      Punjab Election Result 2022: Bhagwant Mann की Cabinet में हो सकते हैं 17 मंत्री | वनइंडिया हिंदी
      Bhagwant Mann

      'अपने क्षेत्र में रहें विधायक ना कि चंडीगढ़ में'

      आपको बता दें कि इस मीटिंग में भगवंत मान को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें उन सभी जगहों के लिए काम करना है जहां हम वोट मांगने गए थे। सभी विधायकों को उन क्षेत्रों में काम करना होगा, जहां से वो चुनकर आए हैं, इसलिए अधिक से अधिक समय अपने विधानसभा क्षेत्र में बिताएं ना केवल चंडीगढ़ में रहें।

      मान की कैबिनेट में हो सकते हैं 17 मंत्री

      इस बैठक में भगवंत मान समेत सभी 92 विधायक मौजूद थे। मीटिंग में उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि मान साहब की कैबिनेट में 17 मंत्री हो सकते हैं, किसी को परेशान होने की जरुरत नहीं है, आप सभी कैबिनेट मंत्री हैं। बैठक में भगवंत मान ने कहा कि किसी को भी अभिमान करने की जरुरत नहीं है। इस दौरान मान साहब ने विधायकों से कहा कि हमें उन लोगों के लिए भी काम करना है, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया है।

      रविवार को अमृतसर में होगा भगवंत मान का रोड शो

      आपको बता दें कि भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 13 मार्च को अमृतसर में भगवंत मान का रोड शो होगा, जिसमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। भगवंत मान धुरी से चुनाव जीते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+