पंजाब: 'हम दो साल में किए गए कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे लेकिन PM मोदी...', CM भगवंत मान का बड़ा हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे सामने पंजाब को लूटा जा रहा था, जिससे मुझे दुख हुआ। मैं राजनीति में आया और आपने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी।
सीएम मान ने कहा कि अगर आज से मैं हर सांस के साथ आपका शुक्रिया अदा करना शुरू कर दूं, आपके प्यार का तो कर्ज चुकाने के लिए सात जन्म भी कम पड़ जाएंगे।

हम पिछले दो साल में किए गए जनहितैषी कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे हैं और दूसरी तरफ 10 साल तक प्रधानमंत्री रहने के बाद भी मंगल सूत्र छीनने की धमकी देकर वोट मांग रहे हैं। यह कितनी शर्म की बात है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि हरसिमरत बादल जब केंद्र में कैबिनेट मंत्री थीं तब उन्होंने किसान विरोधी कानूनों का समर्थन किया था। पूरा बादल परिवार काले कानूनों के पक्ष में था। जब किसानों का आंदोलन तेज हुआ तो उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा देने का नाटक किया। वे लोगों को मूर्ख समझते हैं। अब वो बीजेपी से भी समझौते की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: CM मान के रोड शो में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, बोले- रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीतेंगे आनंदपुर साहिब












Click it and Unblock the Notifications