VIDEO: सिद्धू की बेटी राबिया भी प्रचार करने उतरीं, बोलीं- पापा के सामने खड़े होने लायक नहीं चन्नी

अमृतसर। पंजाब व‍िधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों के प्रत्‍याशियों ने दम झोंक दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के चुनाव प्रचार के लिए उनकी बेटी राबिया सिद्धू भी सक्रिय हो गई हैं। राबिया अमृतसर ईस्‍ट व‍िधानसभा क्षेत्र में मीडिया से मुखातिब हुईं। इस दौरान उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पद के लिए अपने पिता की दावेदारी जताई, कहा कि, "टिकता वही है जो ईमानदार होता है। हमारे पिता के सामने वो (मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी) खड़े होने लायक भी नहीं हैं।"

पत्‍नी के बाद सिद्धू की बेटी भी चुनावी मैदान पर

पत्‍नी के बाद सिद्धू की बेटी भी चुनावी मैदान पर

मां नवजोत कौर की तरह बेटी राबिया ने भी कहा कि, हो सकता है कांग्रेस हाईकमान को मिसगाइड किया गया हो..मैंने देखा तो नहीं। मगर मैं कह रही हूं​ कि, आखिर में बेईमान लोग थम जाते हैं, ऑनेस्‍ट-मैन को कोई रोक नहीं सकता।"
राबिया के बारे में खास बात यह भी है, बिक्रम सिंह मजीठिया पर अब वह भी पिता नवजोत सिंह सिद्धू के जैसी पूरी तरह हमलावर हैं। चूंकि, इस सीट पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया व नवजोत सिंह सिद्धू आमने-सामने हैं।

133 करोड़ संपत्ति वाले चन्नी गरीब नहीं हो सकते

133 करोड़ संपत्ति वाले चन्नी गरीब नहीं हो सकते

राबिया ने पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को भी निशाने पर लिया। उन्‍होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि, वो उनके पिता सिद्धू के सामने खड़े होने के लायक नहीं। राबिया बोलीं- ''133 करोड़ संपत्ति वाले चन्नी गरीब नहीं हो सकते। जबकि, मेरे पिता पंजाब मॉडल के लिए 14 वर्षों से प्रयासरत हैं। मुझे विश्वास है कि जीत पापा की होगी, क्योंकि वह सच्चे हैं।''

कहा- तब तक शादी नहीं करूंगी जब तक पापा जीत नहीं जाते

बता दें कि, कुछ समय पहले सिद्धू ने कहा था कि ''हमारे पास पैसे नहीं कि बेटी की शादी कर सकें।'', इस पर राबिया ने कहा कि वो भावुक होकर ऐसा बोल गए थे। मेरे लिए उनके पास सब कुछ है। इसके साथ ही राबिया ने ऐलान किया कि वह तब तक शादी नहीं करेंगी, जब तक उनके पिता नवजोत सिंह सिद्धू नहीं जीत जाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+