पंजाब में दौड़ेगी अब तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, क्या स्पीड रहेगी इसकी? देखिए VIDEO
न्यू मोरिंडा। भारतीय रेलवे पंजाब में अब तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ाने की तैयारी में है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर इस नई सेमी-हाई स्पीड-ट्रेन का वीडियो शेयर किया है। रेल मंत्री ने ट्वीट किया कि, भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन का 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया जा रहा है। यह खास ट्रेन पंजाब के न्यू मोरिंडा और सनेहवाल स्टेशनों के बीच दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि, देशभर में हम ऐसी 75 ट्रेनें दौड़ाएंगे।

90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बताया कि, भारतीय रेलवे अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत रेक शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पंजाब में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो भी शेयर किया। जिसके बारे में उन्होंने कहा कि, रेलवे ने पंजाब के न्यू मोरिंडा और सनेहवाल स्टेशनों के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस - सेमी-हाई स्पीड - ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि, इस तीसरी वंदे भारत ट्रेन का परीक्षण 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से किया जा रहा है।

2023 तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेंगी
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा डिजाइन, विकसित और निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के तीसरे रेक का परीक्षण लगभग 15,000 किलोमीटर तक किया जाएगा। वहीं, वैष्णव ने आईसीएफ का दौरा किया और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का निरीक्षण किया। उनके अनुसार, ICF ऐसी और ट्रेनें चलाएगा। वैष्णव ने कहा कि, 75 वंदे एक्सप्रेस ट्रेनें देश के सभी हिस्सों को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि, भारतीय रेलवे अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत रेक शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

400 नई ट्रेनों का वादा किया गया था
गौरतलब है कि, 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि तीन साल में 400 नई ऊर्जा कुशल वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी। वहीं, आईसीएफ के पूर्व महाप्रबंधक सुधांशु मणि ने कहा, "लगभग 4 साल के इंतजार के बाद, वंदे भारत एक्सप्रेस के तीसरे रेक के रूप में एक नई ट्रेन तैयार हो गई है। मुझे उम्मीद है कि इसमें कुछ क्षेत्रों, जैसे इकोनॉमी क्लास में बैठने और अंडरफीचर्स की फिनिशिंग में सुधार किया गया है।,"
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications