Punjab Police को बड़ी सफलता, वॉन्टेड आरोपी लखबीर सिंह गिरफ्तार, चीनी ड्रोन, हेरोइन समेत हथियार भी बरामद
वॉन्टेड आरोपी लखबीर सिंह उर्फ लाखा को पंजाब पुलिस ने अरेस्ट किया है। ड्रोन हेरोइन और हथियार भी बरामद किए गए हैं। कामयाबी अमृतसर की स्पेशल टास्क फोर्स को मिली है।

Punjab Police को एक अभियान के दौरान लखबीर सिंह उर्फ लाखा नाम के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। उसके कब्जे से एक चीन निर्मित ड्रोन और 1.6 किलो हेरोइन भी बरामद की गई है।
लखबीर सिंह की गिरफ्तारी के मामले में अमृतसर की स्पेशल टास्क फोर्स (एआईजी) स्नेहदीप शर्मा ने बताया, लाखा के पास से एक पिस्तौल और एक राइफल भी बरामद की गई है।
उन्होंने कहा, ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान से सामान लाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। एसटीएफ को लीड करने वाले अधिकारी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस लंबे समय से लाखा को दबोचने के लिए अभियान चला रही थी।
Punjab | Today an operation was launched in which weve arrested a wanted accused named Lakbhir Singh alias Lakha. A Chinese-made drone, 1.6 kg of heroin, a pistol, and a rifle were recovered from his possession. The drone was being used to bring goods from Pakistan. Further… pic.twitter.com/YUZcyfQqt7
— ANI (@ANI) May 23, 2023
गौरतलब है कि पंजाब सीमावर्ती इलाका होने के कारण संवेदनशील है, ऐसे में लाखा की गिरफ्तारी अहम है। गत हफ्ते में पंजाब के बॉर्डर वाले इलाके में ड्रोन बरामद होने की खबरें भी आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications