Punjab: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने लिया एक्शन
वरिष्ठा कांग्रेस नेता ओपी सोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विजिलेंस की टीम उनकी गिरफ्तार के बाद पूछताछ करेगी। इसके साथ ही उनके जुड़े अन्य नजदीकियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओपी सोनी की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं। उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। रविवार (9 जुलाई) को विजिलेंस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस एक्शन के बाद पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। जहां पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड की अपील की जाएगी।
कांग्रेस नेता ओपी सोनी पंजाब में पूर्व की चन्नी सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री का भी जिम्मा संभाल चुके है। सीनियर कांग्रेस नेता ओपी सोनी अमृतसर से पांच बार चुनाव चीते हैं। पंजाब कांग्रेस के वे दिग्गज नेताओं में से हैं।

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM ओमप्रकाश सोनी को 2016 से 2022 के बीच आय से अधिक संपत्ति केस में पकड़ा गया है। विजिलेंस सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले ओपी सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर विजिलेंस ने कार्रवाई की थी। उन्हें 25 नवंबर 2022 को पहली बार विजिलेंस ने तलब किया था। मामले में 8 महीने की जांच के बाद अमृतसर में रविवार (9 जून) को एफआईआर दर्ज की गई। सोनी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।
वर्ष 2016 से 2022 के बीच को लेकर जांच
1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ थी। जबकि खर्च 12.48 करोड़ था। उनका खर्च आय के अज्ञात सोर्स से 7.96 करोड़ ज्यादा था। इस दौरान आरोपी ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं।
क्या है विवाद
ओपी सोनी का नाम पंजाब के दो घोटालों में कई बार आया। जिसमें एक एक सेनेटाइजर घोटाला और दूसरा सर्किट हाऊस पीपीपी मोड पर देने को लेकर था। पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के माध्यम से सेनिटाइजर भी खरीदा, जो सस्ता था। चुनाव आयोग के लिए 1.80 लाख बोतलें 54.54 रुपए प्रति बोतल की दर से खरीदी गईं, जबकि सेहत विभाग ने तीन गुना कीमत पर 160 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से सेनेटाइजर खरीदा। जिसकी मंजूरी पूर्व मंत्री ओपी सोनी सोनी द्वारा दी गई थी। जबकि सर्किट हाऊस पीपीपी मोड पर देने से जुड़ी धांधली के आरोपों में सोनी का नाम इसलिए आया क्योंकि सर्किट हाऊस की देखरेख का जिम्मा उनके रिश्तेदारों की दो कंपनियों के पास था।
राजनीतिक करियर
कांग्रेस नेता ओपी सोनी पंजाब में पूर्व की चन्नी सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री का भी जिम्मा संभाल चुके है। सीनियर कांग्रेस नेता ओपी सोनी अमृतसर से पांच बार 1997, 2002, 2007, 2012 और 2017 में चुनाव जीते हैं। पंजाब कांग्रेस के वे दिग्गज नेताओं में से हैं। ओपी सोनी 1991 में अमृतसर के पहले मेयर बने थे। वे पंजाब कांग्रेस पब्लिक कमिटी के महासचिव और दो वर्ष तक ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर के चेयरमैन भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications