पंजाब: सोनू गोयल रिश्वत केस में विजिलेंस ने अबोहर की CMM मैडम के खिलाफ मामला दर्ज किया

बठिंडा में पंजाब विजलेंस ब्यूरो ने राष्‍ट्रीय आजीविका मिशन के जिला प्रोजेक्‍ट मैनेजर सोनू गोयल को 7 हजार रुपये क रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्‍ट किया था। अब इस मामले में राष्‍ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अबोहर की सीएमएम गीतांजलि के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

Sonu Goyal Bribery

दरअसल, ब‍ठिंडा के परसराम नगर के रहने वाले गुरुप्रीम कौर ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत की थी जिसमे उसने बताया था कि वो अपने पति की मृत्‍यु के बाद नौकरी की तलाश कर रही थी। नौकरी की तलाश के दौरान वो शहरी विकास मिशन अबोहर की सीएमएम से मैडम गीतांजलि से मिली थी। जिसने घूसखोरी में हाल ही में पकड़े गए सोनू गोयल से मिलवाया था।

उसने ही उसे शहरी लर्निंग इंटरर्नशिप योजना के तहत नगर निगम बठिंडा मं 12 हजार रुपश्‍ये प्रति माह के वेतन पर उसे संविदा पर रखा था। इसके बाद जब उसे सितंबर महीने का वेतन मिला तब मैडम गीतांजलि ने उसे फोन करके 3 हजार रुपये रिश्ववत की मांगी की थी और सोनू गोयल को 7 हजार रुपये देने के लिए कहा था। इसके साथ ही रिश्वत ना देने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी थी।

शिकायत के बाद जांच की गई तो पाया गया कि उक्‍त महिला कर्मचारी से मैडम गीतांजलि ने सच में 3 हजार रुपये रिश्वत ली थी और सोनू गोयल को 7 हजार रुपये रिश्वत देने के लिए कहा था। विजलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर सोनू गोयल के खिलाफ पहले जा बिछाया था। विजलेंस की टीम ने शिकायतकर्ता लड़की को सोनू गोयल को 7 हजार की रिश्वत देने के लिए कहा था, इसी दौरान दो अधिकारियों की मौजूदगी में उसे रंगे हाथों पकड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+