बेकाबू बस हाईवे पर ट्रक से टकराकर पलटी, ड्राइवर कूद भागा, 11 सवारी जख्मी, 2 युवतियां गंभीर

गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के सठियाली पुल के पास एक बस की ट्रक सामने से आ रहे ट्रक से भयंकर टक्कर हुई। जिससे बस में सवार 10 सवारियां और ट्रक चालक जख्मी हो गए। वहीं, 2 युवतियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि, घायलों में से 9 की हालत स्थिर है। वहीं, 2 युवतियों को गंभीर चोट के कारण अमृतसर रेफर किया गया है।

bus overturned

घायल सवारियों में से एक शख्स ने बताया कि, बस की स्पीड तेज थी। वे जैसे ही सठियाली के पास पहुंचे तो एक दम से बस के ड्राइवर ने अपनी खिड़की खोलकर वहां से छलांग लगा दी। हमें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जोर से आवाज हुई और बस पलट गई। वह किसी वाहन से टकराई थी। जोर के झटके के चलते हमें कुछ पता नहीं चला। वहीं, अस्पताल में भर्ती ट्रक ड्राइवर के चाचा ने बताया कि, हादसा सठियाली के पास हुआ। हमारे ट्रक की एक बस से टक्कर हुई। वो बस बहुत तेजी से तरफ आई और टक्कर मारी।

वहीं, हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि, हमने बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों के ब्यान पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक घायल युवती नेहा के मुताबिक, वह अपनी मां और बहन के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। जिस बस में सवार थी, वही हादसे का शिकार हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+