ब्रिटिश ग्रुप के आतंकी पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े, पिस्तौल और हथगोले समेत गोला-बारूद जब्त

अमृतसर। भारत में हमला करने के लिए आतंकवादी संगठन अब यूरोपीय देशों से भी संचालित हो रहे है।पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसे ही 2 आतंकियों को हथियारों समेत पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, वे आतंकी ब्रिटेन स्थित एक टेररिज्म यूनिट से जुड़े हैं। उन्हें बीती रात गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 2 हथगोले, पिस्तौल एवं कारतूसों समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है।

Recommended Video

    Punjab: Amritsar से दो आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद | वनइंडिया हिंदी
     terrorist

    पंजाब में था आतंकी हमले का खतरा
    पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, राज्य की पुलिस-फोर्स स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संभावित आतंकवादी हमले के खतरे से निपटने में चाक-चौबंद थी। उसी दरम्यान दो आतंकवादियों को धर-दबोचा गया। पुलिस ने उनके पास से 2 हथगोले, 2 पिस्तौल (9 एमएम), 4 मैगजीन और 20 कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25/27 और विस्फोटक पदार्थ (संशोधन) अधिनियम 2001 की धारा 3,4,5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

     terrorist

    टिफिन बम की साजिश का भी हुआ पर्दाफाश

    स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान से हैंड ग्रेनेड, आईईडी बम एवं टिफिन बॉक्स सहित गोला-बारूद का जखीरा पंजाब भेजा गया था। हालांकि, पंजाब पुलिस एवं सुरक्षा बलों के दस्ते ने उस साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि, एक टिफिन बॉक्स के अंदर दो से तीन किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस फिट किया गया था। उपरोक्त सामान अमृतसर जिले के लोपोके गांव में मिला। बताया गया कि, पाकिस्तान से यह जखीरा ड्रोन के माध्यम से भेजा गया था। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि, अमृतसर के ग्रामीण इलाके में कल कुछ बरामदगी की गई जिसमें 5 ग्रेनेड, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), फिटेड टिफिन बॉक्स और 9 एमएम पिस्टल के 100 राउंड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे आंकलन के अनुसार इन बमों को ड्रोन के जरिए पहुंचाया गया।

     terrorist

    डीजीपी गुप्ता के मुताबिक, बमों को बरामद करने के बाद एनएसजी टीम को बुलाना पड़ा था। बाद में एनएसजी ने ही उस मामले की तह में जाने की कोशिश की। उधर, पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि, आतंकियों का टिफिन बॉक्स बम के माध्यम से किसी भीड़भाड़ वाले इलाके को टारगेट करने का प्लान था। इस टिफिन बॉक्स से बहुत बड़ा धमाका हो सकता था। चूंकि, आईईडी में 2-3 किलोग्राम आरडीएक्स होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+