पंजाब से हरियाणा ले जाई जा रही थीं शराब की हजारों बोतलें, जुल्कां पुलिस ने कीं जब्‍त

पटियाला। शराब की हजारों बोतलें चोरी-छिपे पंजाब से हरियाणा ले जाई जा रही थीं। जुल्कां पुलिस टीम को उसकी भनक लग गई। पुलिस टीम ने उस वाहन को रुकवाया, जिसमें भारी मात्‍रा में शराब की पेटियां भरी हुई थीं। इस कार्रवाई के बाद एएसआई जीत सिंह ने मीडिया को बताया कि, 290 पेटी शराब के साथ 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में उनसे यह खुलासा हुआ है कि, पंजाब से सस्ती शराब ले जाकर उन्‍हें हरियाणा में महंगे रेट पर सप्लाई करनी थी।

Thousands of liquor bottles were seized in Punjab

एएसआई जीत ने कहा कि, पकड़े गए लोगों में मलकीत सिंह, रवि, हरमन कोहली, शिवम कुमार आदि शामिल हैं, जो पंजाब में सस्ते रेट पर शराब खरीद कर हरियाणा में महंगे रेट पर बेचते हैं। मालूम हो कि, पंजाब में बीते 5-6 महीनों में अलग-अलग स्‍थानों पर हजारों लीटर शराब पकड़ी जा चुकी है।

Thousands of liquor bottles were seized in Punjab

चुनाव के समय 39.62 लाख लीटर शराब हुई थी जब्त
पंजाब में इस साल चुनाव हुए थे। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद फरवरी महीने तक सूबे में 39.62 लाख लीटर शराब जब्त की गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू ने यह जानकारी दी थी। उनक कहना था कि, पंजाब में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अलग-अलग इनफोरसमेंट टीमों की तरफ से उचित कार्रवाई की गई। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में 5 फरवरी 2022 तक 329.49 करोड़ की कीमत की वस्तुएं ज़ब्त की गई। उन्‍होंने कहा था कि, ये वस्‍तुएं अलग-अलग इनफोरसमेंट टीमों की तरफ से की गई कार्रवाई में जब्‍त की गईं। उन्‍होंने कहा कि, हमारी निगरानी टीमों ने 22.34 करोड़ की 39.62 लाख लीटर शराब जब्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+