पंजाब में नई एक्साइज पॉलिसी आने के बाद पहली बार पकड़ी गईं शराब की हजारों बोतलें, पूरा भरा था ट्रक
पठानकोट। पंजाब में मान सरकार नई एक्साइज पॉलिसी ला चुकी है। एक्साइज डिपार्टमेंट को भरपूर सहयोग करने का भरोसा भी दिया गया है। इस बीच सूबे में शराब की हजारों बोतलें पकड़ी गई हैं। एक ट्रक शराब की पेटियों से भरा हुआ था। जिसे लेकर दो गुटों में झड़प हुई और गोलियां चल गईं। फिर पुलिस के बाद एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम भी पहुंच गई।

पुलिस टीम ने ट्रक वालों को पकड़कर पूछताछ की तो ड्राइवर कश्मीर सिंह शराब-संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इतनी देर में मौके पर नए और पुराने ठेकेदार साथियों समेत पहुंच गए और दाेनों में बहसबाजी हो गई। इस दौरान एक शख्स ने गोलियां चला दीं। हालांकि, उसने वो हवा में दागीं।
पुलिसिया कार्रवाई में आरोपियों से 834 पेटी शराब मिली। वहीं, .32 बोर की रिवाॅल्वर और 3 कारतूस भी बरामद किए गए। पठानकोट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना तब घटी जब ट्रक को दूसरी जगह ले जाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। वहां हवाई फायर किया गया। जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई में दो जने गिरफ्तार किए गए।

जानकारी के अनुसार, एएसआई मनजीत ने उच्च अधिकारी को सूचना दी थी कि शराब से भरा एक ट्रक ढाकी रोड से पीर बाबा चौक से पटेल चौक को आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने पुराने ठेकेदारों के पार्टनर फिरोजपुर कलां निवासी रिंकल जिसने हवाई फायर किया था, को काबू कर लिया। वहीं, पकड़े गए ट्रक से शराब की पेटियां निकाली गईं।












Click it and Unblock the Notifications