पंजाब सिविल सचिवालयों में विजिटर पास के लिए नहीं लगेंगी लंबी कतार, DGR ने की E-Pass की शुरुआत

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नागरिक सुविधा को बढ़ाने के लिए एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार ने चंडीगढ़ में सचिवालय-1 और 2 के लिए विजिटर पास जारी करने का प्रोसेस को डिजिटल कर दिया है। पंजाब के प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

ऐसे करें आवेदन

इस पहल को लेकर अमन अरोड़ा ने कहा कि नागरिकों और सरकारी अधिकारियों को विजिटर पास एप्लीकेशन प्रोसेस को सुव्यवस्थित करके भौतिक पास के लिए कतारों में इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। पंजाब के प्रशासनिक सुधार विभाग (डीजीआर) द्वारा विकसित नए सिस्टम नागरिकों और सरकारी अधिकारियों दोनों के लिए एक सहज अनुभव प्रदान करती है। साथ ही उन्होंने कहा, सरकारी अधिकारी कनेक्ट पोर्टल connect.punjab.gov.in के जरिए या पीसीएस-1 और पीसीएस-2 के रिसेप्शन काउंटर पर विजिटर पास के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bhagwant Mann

आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं

आगे मंत्री ने कहा, आवेदक अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं और समय में अपने पास को भी सेव कर सकते हैं। विभाग एडीओ शाखा द्वारा प्रदान की गई अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके पास अनुरोधों को कुशलतापूर्वक मंजूर या अस्वीकार कर सकते हैं। पास जारी होने के बाद सीधे आवेदकों को एसएमएस या व्हाट्सएप के जरिए भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि विजिटर वेरिफिकेशन के लिए अपना ऑनलाइन क्यूआर कोड, वैध आईडी प्रमाण के साथ, सुरक्षा अधिकारियों को पेश कर सकते हैं।

प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह डिजिटल पहल नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है। प्रक्रिया को व्यवस्थित करके अनावश्यक देरी और भौतिक कागजी कार्रवाई को खत्म करके, लोगों तक सरकारी सेवा पहुंचाना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में नागरिकों के लिए बेहतरीन काम जारी रखेंगे। हम समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। पंजाब देश का सबसे उन्नत प्रदेश बनेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+