पंजाब में नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कोर्ट नहीं जाना पड़ता: हरभजन सिंह ईटीओ

पंजाब में सरकारी पदों पर हो रही भर्ती को लेकर हरभजन ईटीओ ने कहा कि जिसकी भी भर्ती होगी नियम के अनुसार ही हो सकती है। हम कोई ऐसा काम नहीं करते हैं को लोग कोर्ट चले जाए, उसके बाद वो भी कोर्ट में लड़ते रहे, हमें भी लड़ते रहे।

आज जिसे भी नौकरी मिल रही है उसे कोई भी कोर्ट में चुनौती नहीं दे रहा है। कानून प्रक्रिया को पूरी करके ही भर्तियां की जा रही है। जब हम नियुक्ति पत्र देते हैं तो प्रतियोगी को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होती है, वह सीधा फील्ड में जाकर काम करता है नाकि कोर्ट का चक्कर लगाता है।

Harbhajan Singh ETO

पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करेगी। हम पंजाब के लोगों के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे। पांच साल बाद फिर से जाएंगे और कहेंगे कि हमने काम किया है, इसी आधार पर हमे अपना वोट दीजिए। जो 40 साल पुरानी पार्टियां हैं वो भी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर लोगों के बीच नहीं जा पा रही हैं।

हम लोगों के बीच स्कूल ऑफ एमिनेंस, किसानों के लिए गए फैसले, मुफ्त बिजली, जमीन पर जबरन कब्जे को हटाने, सरकार आपके द्वार जैसे कामों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे। हमे किसी भी तरह की चिंता नहीं है। लोग हमारे साथ हैं। इन दो सालों में मान सरकार ने जो काम किया है उसे देखकर लोग जरूर हमे वोट देंगे।

बिजली मंत्री ने कहा कि जालंधर को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था, यहां कोई भी कांग्रेस को हरा नहीं सकता है। लेकिन जब हम वहां जाते हैं तो लोग कहते हैं कि आपके बिजली वाले काम ने सबकुछ बदलकर रख दिया है, इसने पंजाब में कमाल कर दिया है। कई पार्टियां चुनावों में लोगों के बीच जाती हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं लगता है कि जो वादा किया गया है वो सच्चाई में बदल सकता है। भगवंत मान की सरकार का कहना है कि अगर कोई वादा किया है तो उसे पूरा करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+